केट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया से मुलाकात कर आगामी केंद्रीय बजट पर की अहम चर्चा

0
162
The Confederation of All India Traders (CAIT) national president, BC Bhartia, met with officials and held important discussions on the upcoming Union Budget.
The Confederation of All India Traders (CAIT) national president, BC Bhartia, met with officials and held important discussions on the upcoming Union Budget.

जयपुर। कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (केट) राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष राजू मंगोड़ीवाला ने नागपुर में केट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रदेश में व्यापारी हितों को लेकर किए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी साझा की गई।

मुलाकात के दौरान मंगोड़ीवाला ने आगामी केंद्रीय बजट को लेकर लघु एवं मध्यम उद्योगों, खुदरा विक्रेताओं तथा व्यापारियों के हित में महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि देशभर के व्यापारियों के लिए नीतिगत सुधार, निष्पक्ष व्यापार प्रथाओं और व्यापार-अनुकूल माहौल को बढ़ावा देने हेतु केट के माध्यम से वित्त मंत्री को सुझाव दिए जाएंगे।

प्रदेशाध्यक्ष ने सोना-चांदी पर कस्टम ड्यूटी को 6 प्रतिशत से घटाने तथा जयपुर ज्वेलरी उद्योग को विशेष प्रोत्साहन देने की मांग भी रखी। साथ ही, जयपुर में व्यापारियों के हित में एक राज्यस्तरीय सम्मेलन आयोजित करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष भरतिया को आमंत्रित किया। मुलाकात को व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए दोनों नेताओं ने आगामी बजट से व्यापार जगत को सकारात्मक उम्मीदें जताईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here