सिंधी नाटक ‘अहमियत रिश्तन जी’ का मंचन

0
53

जयपुर। राजस्थान सिंधी अकादमी एवं सिंधी सेंट्रल एसोसिएशन, जवाहर नगर के संयुक्त तत्वावधान में चेटीचंड महोत्सव समिति (सिंधियत) के कलाकारों द्वारा रविवार, 1 फरवरी 2026 को स्थानीय जवाहर नगर सेक्टर-5 स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में सिंधी नाटक ‘अहमियत रिश्तन जी’ का प्रभावशाली मंचन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. पूनम केसवानी द्वारा सरस्वती वंदना पर नृत्य प्रस्तुति से हुई। सिंधी सेंट्रल एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन ऐलानी ने बताया कि नाटक के लेखक रमेश रंगानी हैं। संगीत संतोष मूलवानी, वस्त्र विन्यास कविता सचदेव, प्रकाश व्यवस्था शहज़ोर अली, रूप सज्जा रवि बांका, नाट्य संयोजन हेमंत खटवानी तथा निर्देशन दिलीप रामचंदानी ने किया।

नाटक में कविता अर्जुन सचदेव, हेमंत खटवानी, देव सागर, नमीषा खेमनानी, संतोष मूलवानी, हेमा मलानी, दृष्टि इसरानी, हीना नारवानी, वर्षा छतवानी और अशोक छाबड़ा ने सशक्त अभिनय किया। मंच संचालन पूजा चंदवानी ने किया। दर्शकों ने नाटक को खूब सराहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here