नकाबपोश बदमाशों ने दुकान में घुसकर लूट का किया प्रयास, मौके पर पहुंची पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
63

जयपुर। करधनी थाना इलाके में नकाबपोश बदमाशों ने एक दुकान के अंदर घुसकर दुकानदार की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक कर नाकू की नोंक पर उसे बंधक बना लूट का प्रयास किया। लेकिन शोर-शराबे की आवाज सुन आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस गिरफ्तार दोनो अभियुक्तों के अपराधिक रिकॉर्ड को खंगलाने में जुटी है।

एएसआई धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गोविंदपुरा कृष्णा विहार -एफ निवासी योगेंद्र प्रसाद शर्मा (49) ने मामला दर्ज कराया है की उसकी थाना इलाके फैंसी आइटम की तनिष्का स्टोर के नाम से दुकान है। देर रात पौने 10 बजे वो दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान दो युवक खरीदारी करने के बहाने से मुंह पर मास्क लगा कर दुकान में आए। दोनो आरोपियों ने दुकानदार योगेद्र से कुछ फैंसी आइटम मांगा तो दुकानदार ने निकाल कर दे दिया। दोनो युवकों ने सामान का पैसे दिया और बाहर चले गए।

कुछ ही देर में दोनो युवक वापस आए और कुछ ओर सामान दिखाने के लिए कहा। जैसे ही पीड़ित ने सामान निकालने का प्रयास किया वैसे ही दोनो बदमाशों ने पीड़ित पर हमला कर दिया। एक युवक ने पीड़ित के बाल पकड़े और मुंह पर मिर्च पाउडर डाल दिया। दुसरे युवक ने चाकू से पीड़ित पर हमला कर उसे बंधक बनाने का प्रयास किया। चाकू के वार से पीड़ित योगेंद्र की जैकेट फट गई। पीड़ित ने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने मुंह दबाने का प्रयास किया। पीड़ित के शोर मचाने पर दोनो आरोपी मौके से फरार हो गए।

स्कूटी से फरार हुए दोनो बदमाशों को स्थानीय लोगों ने पीछा कर अथान (20) पुत्र रहीस अहमद ,उत्तर प्रदेश बिजनौर निवासी हाल कालवाड़ रोड मंगलम सिटी निवासी व रोबवाब उर्फ नवाब खान (26) पुत्र बेहाब,उत्तरप्रदेश हाल कालवाड़ रोड मंगल सिंटी निवासी को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनो अभियुक्तों के पास से दो चाकू और मिर्च पाउडर बरामद किया है। पुलिस ने दोनो आरोपितों के अपराधिक रिकॉर्ड खंगलाने में जु्टी है।

एएसआई धर्मेंद्र सिंह ने बताया ने बताया की पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार अभियुक्त अथान मुंबई में नाई की दुकान करता था। लेकन वहां काम सहीं से नहीं चला तो अपने दोस्त रोबवाब के साथ काम की तलाश में जयपुर आ गया और कालवाड़ रोड मंगलम सिटी में रहने काम की तलाश करने लगा।इसी दौरान दोनो के पास खर्च के पैसे नहीं बचे तो दोनो ने मिलकर लूट की साजिश रची। लेकिन स्थानीय लोग और पुलिस की मुश्तैदी के चलते पहली वारदात में दोनो कानून के हत्थे चढ़ गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here