पीएम रूंगटा मेमोरियल गोल्फ कप: अर्जुन कुच्छल बने ओवरऑल विजेता

0
24

जयपुर। रामबाग गोल्फ क्लब में रविवार को आयोजित पीएम रुंगटा मेमोरियल गोल्फ कप–2026 दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव की मौजूदगी से खास बन गया। एक दिवसीय इस प्रतिष्ठित गोल्फ टूर्नामेंट में अर्जुन कुच्छल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में देशभर से आए 143 गोल्फर्स ने हिस्सा लिया।

टूर्नामेंट का आयोजन स्टेबलफोर्ड–सिंगल पियोरिया फॉर्मेट में किया गया, जिसमें बिजनेस, उद्योग, न्यायपालिका, सेना और रेलवे सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े खिलाड़ियों ने भाग लेकर खेल भावना का परिचय दिया। समापन अवसर पर भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। जिसमें विभिन्न हैंडीकैप कैटेगरी के विजेता और उपविजेताओं को सम्मानित किया गया।

जानकारी के अनुसार 0–9 कैटेगरी में हिमांशु सिंह, 10–18 में देवेंद्र राजावत और 19–24 कैटेगरी में अंकुर ठाकुर विजेता रहे। वहीं उपविजेताओं में 0–9 में दीप करन सिंह, 10–18 में योगेंद्र सिंह और 19–24 में योगेंद्र गोटेवाल शामिल रहे। वेटरन गोल्फर अवॉर्ड डॉ. बसंत खेतान को प्रदान किया गया, जबकि लेडी गोल्फर का खिताब विम्मी भाटिया ने जीता।

टूर्नामेंट के दौरान कपिल देव, मदन लाल, गगन खोड़ा और अमृत माथुर जैसे सेलिब्रिटी गोल्फर्स भी मैदान पर नजर आए। मीडिया से बातचीत में कपिल देव ने कहा कि जयपुर में इस तरह का गोल्फ टूर्नामेंट खेलना और यहां का उत्साह देखना वाकई शानदार अनुभव है। ऐसे आयोजन न केवल गोल्फ को बढ़ावा देते हैं, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी जुड़ाव भी मजबूत करते हैं।

फाउंडेशन के ट्रस्टी गौरव रुंगटा ने बताया कि यह टूर्नामेंट अब हर वर्ष आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गोल्फ अनुशासन,धैर्य और रणनीतिक सोच विकसित करने का माध्यम है और फाउंडेशन भविष्य में उभरते युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण व विकास के अवसर उपलब्ध कराएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here