खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने किया अमूल कंपनी का तीस हजार किलो एक्सपायरी माल जब्त

0
28
The Food Safety Department team seized 30,000 kg of expired goods of Amul company.
The Food Safety Department team seized 30,000 kg of expired goods of Amul company.

जयपुर । शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के अंतर्गत सीएमएचओ जयपुर द्वितीय की टीम ने खो नागोरियान में मैसर्स एथलीट डिस्ट्रीब्यूटर पर कार्यवाही की। सीएमएचओ जयपुर द्वितीय डॉक्टर मनीष मित्तल ने बताया कि 181पोर्टल पर प्राप्त शिकायत पर फूड सेफ्टी टीम को भेजा गया था ।उक्त सी एंड एफ गोदाम में मैसर्स कायरा डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर यूनियन, गुजरात द्वारा उत्पादित अमूल ब्रांड के अनेक नॉन डेयरी फूड प्रोडक्ट नूडल्स,केच अप ,म्योनीज,एनर्जी ड्रिंक आदि के लगभग 3000 कार्टून एक्सपायरी मिले जिनमें से 1000 कार्टून में दिनांक मिटा दी थी।

मौके पर फर्म का मालिक गगन आहूजा इन पैकेटों से थिनर,एसीटोन आदि केमिकल से डेट मिटाकर नई डेट प्रिंट करके बेचने की तैयारी में था। फर्म का फूड लाइसेंस भी एक्सपायर हो चुका था। गगन आहूजा ने बताया कि कंपनी ने एक्सपायर माल लेने से मना कर दिया तो यू ट्यूब पर डेट बदल कर माल बेचने का तरीका सीखा। टीम ने मौके पर एक्सपायर माल को सीज कर दिया है जिसे नगर निगम के डंपिंग यार्ड में नष्ट करवाया जाएगा।

टीम ने मौके से नूडल्स टोमेटो केच अप, सॉस के नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत फर्म के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कंपनी के नॉमिनी को जयपुर पहुंचने के लिए सूचित किया गया उसके आने के बाद कंपनी द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार अग्रिम आदेशों तक फर्म मालिक को अग्रिम आदेशों तक खाद्य कारोबार पर पाबंदी लगाते हुए परिसर को सील कर दिया गया है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी, विनोद थारवान,रमेश यादव,राजेश नागर, नंद किशोर कुमावत और अवधेश गुप्ता एवं प्रोबेशनरी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम शामिल रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here