ई-रिक्शा से बैटरी चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

0
61

जयपुर। राजधानी की ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करने वाले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की गई बैटरी भी बरामद की है। पकड़ा गया आरोपी इलाके का ही रहने वाला है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस की पकड़ में आया। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) करन शर्मा ने बताया कि ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करने वाले एक शातिर बदमाश नवरतन महावर (35) निवासी ब्रजराज की डूंगरी (ब्रह्मपुरी) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से परिवादी के ई-रिक्शा से चोरी की गई बैटरी बरामद कर ली है, जिसे उसने अपने ई-रिक्शा में लगा रखा था।

पुलिस अब आरोपी से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने शहर के अन्य किन इलाकों में इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी हेमन्त जनागल के साथ पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की मुख्य भूमिका रही, जिन्होंने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महज 24 घंटे में वारदात का खुलासा कर दिया।

थानाधिकारी हेमन्त जनागल ने बताया कि परिवादी अशरफ निवासी जलमहल (ब्रह्मपुरी) ने 11 फरवरी 2026 को थाने में मामला दर्ज करवाया है कि उसके ई-रिक्शा से अज्ञात चोर बैटरी चुरा ले गए हैं। वहीं वारदात की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (उत्तर-प्रथम) नीरज पाठक और सहायक पुलिस आयुक्त (आमेर) सुरेन्द्र सिंह राणावत के निर्देशन में थानाधिकारी हेमन्त जनागल के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने
घटनास्थल के आसपास के दर्जनों सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए स्थानीय मुखबिरों और आसूचना संकलन का सहारा लेते हुए आरोपी को पकडा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here