सोमवार साढ़े तीन सौ शराब की दुकानें बंद करने का ऐलान

0
56
Announcement of closure of 350 liquor shops on Monday
Announcement of closure of 350 liquor shops on Monday

जयपुर। शराब व्यापारियों ने अपने संगठन राज लिकर वेलफेयर सोसायटी के साथ मिलकर 16 फरवरी (सोमवार) को शराब की दुकानें बंद करने का ऐलान किया है। शराब व्यापारियों ने शराब की बिक्री का समय बढ़ाने और प्रशासन की तरफ से बेवजह परेशान करने के आरोप में ये निर्णय किया है। इस निर्णय से जयपुर शहर में लगभग शराब की 350 से ज्यादा दुकानें बंद रहेगी।

सोसायटी के अध्यक्ष निलेश मेवाड़ा ने बताया की सरकार ने जो आबकारी नई पॉलिसी बनाई है, उसमें शराब कारोबारियों पर शराब की बिक्री ज्यादा बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। लक्ष्य पूरा नहीं करने पर भारी पेनल्टी का प्रावधान पॉलिसी में किया है। लेकिन इसके विपरीत शराब की बिक्री का समय सरकार ने नहीं बढ़ाया। ऐसे में कम समय और प्रशासन के नए-नए नियमों से शराब कारोबारियों को नुकसान हो रहा है।

वहीं, दूसरी तरफ पुलिस की तरफ से शराब की निर्धारित समयावधि (सुबह 10 से शाम 8 बजे तक) में भी ठेकेदारों को अनावश्यक परेशान किया जा रहा है, जिसका प्रभाव शराब बिक्री पर पड़ रहा है। शराब व्यापारी राज लिकर वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में एकजुट होकर सोमवार को आबकारी कमिश्नर को ज्ञापन देगें।

वहां अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराएंगे।अगर सरकार और प्रशासन हमारी मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो दुकान बंद का निर्णय आगे भी जारी रखेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here