जयपुर में सजेगी 16 फरवरी को मोहब्बत की दुकान: बिड़ला ऑडिटोरियम में कांग्रेस का सद्भावना सम्मेलन

0
71
Congress's goodwill conference at Birla Auditorium on February 16
Congress's goodwill conference at Birla Auditorium on February 16

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) की ओर से आगामी 16 फरवरी (सोमवार) को राजधानी के बिड़ला सभागार में पैगाम-ए-मोहब्बत सद्भावना सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा । सोमवार सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में देशभर के दिग्गज कांग्रेसी नेता शिरकत करेंगे । साथ ही प्रदेशभर से अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी जुटेंगे।

अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एम.डी. चोपदार ने बताया कि सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली मुख्य रूप से शामिल होंगे । इसके अलावा पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, भंवर जितेंद्र सिंह, सी.पी. जोशी सहित कई विधायक और वरिष्ठ नेता भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

चोपदार ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में विकास के बजाय ध्रुवीकरण की राजनीति की जा रही है । उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बजट सत्र में ‘डिस्टर्ब एरिया बिल’ लाकर एक विशेष वर्ग को निशाना बनाने की कोशिश कर रही है । सम्मेलन के माध्यम से राहुल गांधी के ‘मोहब्बत के पैगाम’ को जन-जन तक पहुँचाने और भाजपा की ‘नफरत की राजनीति’ का मुकाबला करने का संकल्प लिया जाएगा।

चोपदार ने बताया कि इस सम्मेलन के मुख्य रूप से देश में व्याप्त भय और नफरत के माहौल के बीच आपसी भाईचारा बढ़ाना और धर्मांतरण विरोधी कानून और प्रस्तावित डिस्टर्ब एरिया बिल का विरोध सहित कई बिन्दू रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here