आर्मी स्टेशन अबोहर में भव्य पूर्व सैनिक रैली

0
75
Grand Ex-Servicemen Rally at Army Station Abohar
Grand Ex-Servicemen Rally at Army Station Abohar

जयपुर। भारतीय सेना की अमोघ डिवीजन ने सप्त शक्ति कमान मुख्यालय के अधीन आर्मी स्टेशन अबोहर में पूर्व सैनिक रैली एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया। रैली पंजाब के फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब व फरीदकोट तथा राजस्थान के श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों के पूर्व सैनिकों के लिए थी, जिसमें 3000 से अधिक पूर्व सैनिक, वीर नारियां, वीर माताएं व परिजन शामिल हुए।

जनसंपर्क अधिकारी (रक्षा) राजस्थान निखिल धवन के अनुसार कार्यक्रम में मनजिंदर सिंह आर्मी कमांडर सप्त शक्ति कमान, बरिंदर जीत कौर तथा शमशेर सिंह विर्क सहित वरिष्ठ सैन्य अधिकारी उपस्थित रहे। एपीएस अबोहर के विद्यार्थियों व सैन्य पाइप बैंड ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर नागरिक प्रशासन द्वारा निरंतर सहयोग, समयबद्ध लाभ वितरण एवं पूर्व सैनिक कल्याण तंत्र के साथ सुव्यवस्थित समन्वय सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ एपीएस, अबोहर के विद्यार्थियों एवं सैन्य पाइप बैंड द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुआ, जिसमें सैनिक जीवन की भावना तथा राष्ट्र निर्माण में पूर्व सैनिकों की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाया गया।

समापन पर वीर नारियों व युद्ध में घायल पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। दिव्यांग पूर्व सैनिकों को 3 ई-स्कूटी, 24 व्हीलचेयर, 26 श्रवण यंत्र, 50 छड़ियां, 10 बीपी मशीन व 10 ऑक्सीमीटर वितरित किए गए। सेना ने पूर्व सैनिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here