नशे की लत पूरी करने के लिए चुराया दुपहिया वाहन, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

0
47
Two-wheeler stolen to satisfy drug addiction
Two-wheeler stolen to satisfy drug addiction

जयपुर। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी करने वाले एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की पाँच(स्कूटी) दुपहिया बरामद किया हैं और करीब एक दर्जन वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा किया है । फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) करण शर्मा ने बताया कि ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी करने वाले एक शातिर वाहन चोर सुरेश कुमार चतुर्वेदी (27) निवासी नाहरगढ़ रोड को गिरफ्तार किया है । पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशे का आदी है और अपनी इसी लत को पूरा करने के लिए वह वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।

थानाधिकारी हेमंत जनागल ने बताया कि आरोपी ने ब्रह्मपुरी, नाहरगढ़ रोड और रामगंज इलाकों से वाहन चोरी करना स्वीकार किया है । पुलिस अब आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में गहनता से पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here