33 हजार केवी लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

0
44

जयपुर। हरमाड़ा थाना क्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसे मजदूर को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के अनुसार दूदू के मोजमाबाद निवासी हेमराज बैरवा (35) विजय नगर विस्तार में एक निर्माणाधीन मकान पर ठेकेदार बनवारी लाल के यहां मजदूरी कर रहा था। गत दिनों पहले वह मकान की छत पर लोहे का जाल काटने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान मकान के पास से गुजर रही 33 हजार केवी बिजली लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलसकर छत पर ही गिर पड़ा।

साथी मजदूरों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसकी मौत हो गई। मेडिकल सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी की। मृतक के पिता मदनलाल ने ठेकेदार पर सुरक्षा उपायों में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here