जयपुर। सदर थाना इलाके में शुक्रवार दोपहर कूलर की टाटिया और पैड्स बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक से आग लग गई। जिसके बाद भीषड़ आग ने पास ही की चार दुकानों के बाहर रखे सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया और चारों दुकानों के बाहर रखा सामान भी जल कर राख हो गया।
तेज धुंआ निकलता देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और किसी ने मिट्टी तो किसी ने पानी डाल कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया। जिसके बाद मुख्य मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ी ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन जब तब आग ने पांच दुकानों में रखा सामान नष्ट कर दिया। इस हादसे में किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। आग से फैक्ट्री में रखा कच्चा माल और मशीनरी को काफी नुकसान हुआ है।

सदर थाना प्रभारी बृज मोहन कविया ने बताया कि थाना इलाके में स्थित रावल जी का बंधा हसनपुरा में राजकुमार पाराशर सुरेश चंद्र नाम से कूलर फैक्ट्री है ओर इसमें कूलर की टाटिया व पैड्स बनाने का काम किया जाता है।
शुक्रवार दोपहर को अचानक से टाटियों में आग लग गई और आग ने देखते ही देखते विकराल रुप धारण कर दिया। जिसके पास ही में मौजूद चार अन्य दुकानों के बाहर रखे सामान ने भी आग पकड़ ली और पांच दुकानों में भी भीषण आग लग गई। फिलहाल आग का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।



















