जयपुर। आस्था का पावन केंद्र श्री अमरापुर स्थान में रविवार को प्रेम प्रकाश मंडल के संस्थापक मंगलमूर्ति आचार्य 1008 योगीराज सतगुरू स्वामी टेऊँराम महाराज का पावन मासिक जन्मोत्सव चौथ महापर्व श्रद्धा भक्ति भाव से मनाया जाएगा। जिसके अंतर्गत प्रातः काल 6 बजे मंगला दर्शन में भक्तों द्वारा एक पुष्प गुरु चरणों में अर्पित कर मंगल मनोकामना मांगी जाएगी। जिसके तत्पश्चात प्रातः 7 से 9 बजे प्रार्थना, भजन सत्संग, प्रवचन कैसेट का श्रवण होगा ।
सांयकल 4 से 7 बजे तक महिला मंडल द्वारा सामूहिक चालीसा का पाठ , नन्हे नन्हे बच्चों द्वारा कृष्ण भजन पे नाट्य प्रस्तुति, सीकर के बाल कलाकारों द्वारा फाल्गुन महीने के उपलक्ष में चंग की थाप पे संगीतमय भजन, संकीर्तन, संतो द्वारा फूलों की होली का नृत्य प्रस्तुति का भव्य आयोजन किया जाएगा। सदगुरु टेऊँराम मासिक जन्मोत्सव (चौथ पर्व) पर कार्यक्रम के पश्चात आचार्य श्री के समक्ष 56 व्यंजन थाल अर्पित कर आरती एवं विश्व शांति की मंगल कामना के लिए पल्लव प्रार्थना की जाएगी।
संतो ने बताया कि मासिक जन्मोत्सव पर जयपुर सहित विभिन्न स्थानों से श्रद्धालुओं का प्रातः काल से दर्शन होगा । सदगुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज द्वारा रचित वाणी पद भजन होली भजन की प्रस्तुति संतो द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम के पश्चात सभी भक्तो को प्रसाद वितरण किया जाएगा।




















