नव चेतन संस्था में जरूरतमंदों को फल,राशन और दवाइयों का वितरण

0
67
Distribution of fruits, ration and medicines to the needy at Nav Chetan Sanstha
Distribution of fruits, ration and medicines to the needy at Nav Chetan Sanstha

जयपुर। सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए नृत्यम फाउंडेशन की ओर से नव चेतन संस्था में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जरूरतमंद लोगों और बच्चों को फल,बिस्किट, दवाइयाँ, राशन सामग्री तथा बच्चों के लिए हाइजीन से जुड़े उत्पाद वितरित किए गए।

फाउंडेशन की संस्थापक काजल सैनी ने बताया कि समाज के सहयोग से ऐसे सेवा कार्य नियमित रूप से किए जा रहे हैं,ताकि जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंच सके। इस कार्यक्रम में भामाशाहों और सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। जिनके सहयोग से सामग्री का वितरण किया गया।

इस अवसर पर संस्था से जुड़े लोगों ने जरूरतमंदों की मदद को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया। बच्चों और जरूरतमंद परिवारों को आवश्यक सामग्री मिलने पर उनके चेहरों पर खुशी दिखाई दी।

फाउंडेशन ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए समाज से आगे भी ऐसे मानवीय कार्यों में भागीदारी की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here