रोड़ किनारे ट्रक को तेज रफ्तार दूसरे ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर

0
155

जयपुर। मुहाना थाना इलाके में शनिवार अल सुबह सड़क किनारे खड़े ट्रक में एक तेज रफ्तार ट्रक आ घुसा। इस हादसें में टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक केबिन में ही फंस गया और पौने घंटे तक उसी में फंसा रहा। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने केबिन तोड़ कर ट्रक चालक को बाहर निकाला और उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

एएसआई रामचंद्र ने बताया क सांगानेर से भांकरोटा की ओर रहा ट्रक , नेवटा पुलिया के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा। इस हादसे में भरतपुर निवासी गौरव ट्रक के केबिन में ही फंस गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दूसरे ट्रकों को रुकवाकर अन्य ट्रक चालकों की मदद से करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्त के बाद केबिन तोड़ चालक गौरव को बाहर निकाला और एम्बुलेंस की मदद से उसे निजी अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त दोनो ट्रकों को साइड में करवाकर यातायात सुचारु कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here