शादी का झांसा दे दस साल तक युवती से दुष्कर्म

0
52
Married woman kidnapped and raped for three months
Married woman kidnapped and raped for three months

जयपुर। राजधानी जयपुर के पुलिस कमिश्नरेट इलाके में रहने वाली 32 वर्षीय युवती ने अपने ही प्रेमी के खिलाफ शादी का झांसा देकर 10 साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

पुलिस ने बताया कि 32 वर्षीय युवती का आरोप है कि आरोपी प्रेमी से उसकी 10 साल पहले मुलाकात हुई थी। जिसके बाद आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और लिव इन रिलेशनशिप में रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी का दबाब बनाने पर आरोपी टालमटोल करता रहा और अपने दोस्तों के साथ फिजिकल रिलेशन बनाने का दबाव डालने लगा।

पीड़िता ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की । जिसके बाद आरोपी ने उसके अश्लील वीड़ियों बना लिए और वायरल करने की धमकी देने लगा। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवती आरोपी से अलग रहने लगी। जिसके बाद आरोपी प्रेमी आए दिन गाली-गलौच करने उसे परेशान करने लगा। रोज-रोज की धमकियों से परेशान होकर युवती ने पुलिस की मदद ली। पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here