रवि -पुष्य नक्षत्र पर चांदपोल परकोटा गणेश मंदिर में 101 किलो दूध से होगा अभिषेक

0
32

जयपुर। रवि-पुष्य नक्षत्र के पावन अवसर पर 1 मार्च 2025 को चांदपोल परकोटा गणेश मंदिर में भगवान गणेश का विशेष अभिषेक एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा। मंदिर प्रशासन की ओर से भव्य तैयारियां की जा रही हैं।

मंदिर के महंत पंडित अमित शर्मा के सानिध्य में प्रातःकाल सर्वप्रथम गणेशजी महाराज का 101 किलो दूध एवं पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। अभिषेक में दूध, दही, शहद, गंगाजल, केवड़ा जल, गुलाब जल एवं केसर जल से विधि-विधानपूर्वक स्नान कराया जाएगा।

इसके पश्चात गणेशजी महाराज को सिंदूर का चोला चढ़ाकर नवीन पोशाक धारण कराई जाएगी। गणपति अथर्वशीर्ष एवं गणपति अष्टोत्तर नामावली के मंत्रोच्चार के साथ मोदक अर्पित किए जाएंगे। आयोजन के दौरान भक्तगण सामूहिक रूप से गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करेंगे तथा गणेशजी को दूर्वा अर्पित करेंगे।

इस अवसर पर मंदिर में पधारने वाले श्रद्धालुओं को गणेशजी एवं लक्ष्मी स्वरूप हल्दी की गांठ तथा सुपारी वितरित की जाएगी। मंदिर प्रशासन ने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से उपस्थित होकर धर्मलाभ अर्जित करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here