जयपुर। श्याम नगर थाना इलाके में शराब के नशे में कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने महिला के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। आरोपी के के चुगंल से मुक्त होने के बाद पीड़ित युवती अपने घायल भाई को लेकर थाने पहुंची और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
सब इंस्पेक्टर धर्मेंद ने बताया कि थाना इलाके में किराए से रहने वाली 30 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज कराया है कि 4 अप्रैल को धुलंडी के दिन वो अपने परिजनों और परिचितों के साथ होली खेल रही थी। होली खेलने के बाद शाम करीब 6 बजे वे सभी एक पार्क में बैठे थे। तभी शराब के नशे में धुत पांच- सात लड़के शराब के नशे में पार्क में पहुंचे और खुद को कांग्रेस का पूर्व पार्षद रोहिताश बताते अभद्रता शुरु कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती के मारपीट की । इस दौरान पार्क में भीड़ जमा हो गई। भीड़ को देख कर आरोपी मौके से फरार हो गए।
बताया जा रहा है की 30 वर्षीय युवती अपने परिजनों व परिचितों के साथ पार्क में ताश पत्ती खेल रहें थे। इसी दौरान कांग्रेस के पूर्व पार्षद रोहिताश अपने कुछ समर्थकों के साथ पार्क में पहुंचे और सार्वजनिक स्थान पर ताश पत्ती खेलने का विरोध करने लगे। युवती से छेड़छाड़ की। जब युवती के भाई ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की।
बचाव में आई युवती के भी बाल खींचकर मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उनका मोबाइल तोड़ दिया और धमकियां देकर फरार हो गए। घायल भाई के साथ थाने पहुंचकर पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर पूर्व पार्षद रोहिताश के खिलाफ मारपीट व छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।




















