जयपुर। जवाहर नगर थाना पुलिस ने गत दिनों पहले 8 लाख 23 हजार रुपए के विधुत उपकरणों आरएमयू में तोड़फोड कर उसमें लगे सामान को चुराने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी करने वाले उपकरणों को बरामद किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपित से गहनता से पूछताछ करने में जुटी है।
उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन ने बताया कि जवाहर नगर थाना पुलिस ने गत दिनों पहले 8 लाख 23 हजार रुपए के विधुत उपकरणों आरएमयू में तोड़फोड कर उसमें लगे सामान को चुराने वाले शातिर बदमाश विष्णु गोस्वामी (42) निवासी मध्यप्रदेश हाल करधनी निवासी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चुराई गए विधुत उपकरण आरएमयू में लगे अर्थिग पत्ती,तार,व चोरी के काम में लिए जाने वाले उपकरण रिंच चाबी व पेचकश को जब्त किया है । पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त वाहन मोटर साईकिल हीरो एचएफ डिलक्स बतौर सबूत जब्त की है। पुलिस गिरफ्तार आरोपितसे शहर में विधुत उपकरणों के चोरी होने की वारदातों का बड़ा खुलासा होने की संभावना जता रहीं है।
थानाधिकारी महेश चद्रं गुर्जर ने बताया कि 4 मार्च को कनिष्ठ अभियंता सुधार चतुर्थ जयपुर डिस्कॉम रितेश शर्मा ने मामला दर्ज करवाया था कि पुलिया नंम्बर एक शिव शंकर मिष्ठान भण्डार के सामने जवाहर नगर में लगे विधुत उपकरण आरएमयू जिसकी कीमत करीब 6.23 लाख रूपये है ।
जिसमें लगे अर्थिग पत्ती तार व अन्य सामान को अज्ञात चोर चुराकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ के लिए विशेष टीम का गठन किया। विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को चिन्हित कर चोरी के माल को बेचने की फिराम घुम रहे आरोपित को दबोचा।




















