फागोत्सव: होली धमाल मस्ती में खेली फूलों की होली

0
51

जयपुर। मानव एवं समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले जैन सोश्यल ग्रुप मेट्रो जयपुर के तत्वावधान में होली धमाल मस्ती ” फागोत्सव – रंगीलों फागण आयो रे” का आयोजन किया गया। इस मौके पर दम्पति सदस्यों के सानिध्य में फूलों की होली खेली गई व रंगारंग कार्यक्रम किया गया।

अध्यक्ष सुशील बाकलीवाल माधोराजपुरा एवं सचिव सुशील जैन टोडारायसिंह ने बताया कि संस्थापक अध्यक्ष विनोद-दीपिका जैन कोटखावदा के नेतृत्व में मुहाना मण्डी रोड स्थित सुमेर पैराडाईज रिसोर्ट में आयोजित इस कार्यक्रम का आगाज णमोकार महामंत्र के तीन बार सामूहिक उच्चारण एवं अतिथियों के सानिध्य में भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन से किया गया।

अतिथि के रूप में नरेन्द्र – मीना जैन समाजसेवी शामिल हुए। अतिथियो का सम्मान मुख्य संयोजक नितेश – मीनू पाण्ड्या एवं मनीष – श्वेता बाकलीवाल, सह संयोजक मनीष – सीमा सेठी एवं नरेश – सोनिया जैन प्लेटिना ने किया।

इस मौके पर होलिया में उडे रे गुलाल…., रंग बरसे भीगे चुनर वाली…., रंग मत डालो रे…., होली खेले रघुवीरा …जैसे गीतों पर ग्रुप दम्पति सदस्यों ने मनमोहन नृत्य प्रस्तुत किए । महिलाओं ने गुलाबी साड़ी तथा पुरुषों ने सफेद कुर्ता पाजामा पहने हुए फूलों की होली खेली।

इस मौके पर कपल गेम्स एवं बच्चों के मनोरंजक गेम खिलाए गए। विजेताओं को ग्रुप की ओर से पुरस्कृत किया गया। संचालन विनोद जैन कोटखावदा, शालू बाकलीवाल, मीनू पाण्डया ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here