स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 का भव्य आगाज़, पहले दिन क्रिकेट, बैडमिंटन और टीटी मुकाबलों में दिखा उत्साह

0
42
Sports Carnival 2026 kicks off in a grand manner
Sports Carnival 2026 kicks off in a grand manner

जयपुर। शहर में जयपुर रीजनल चैप्टर के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 का आगाज़ शुक्रवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में जोश और उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन एडवाइजर धीरज झामरिया, चेयरमैन, क्षितिज मनु; इमीडिएट पास्ट चेयरमैन, आशीष काला; चेयरमैन इलेक्ट, मनीष ठाकुर व टीम ओनर्स, तुलसी राम मोदी; शिव अग्रवाल, अंशुल मोदी और रिदम सुद्रानिया द्वारा किया गया।

उद्घाटन में सेक्रेटरी, शिखा सिंह; अमित गोस्वामी, सुनील जैन और विवेक गुप्ता भी उपस्थित थे। पहले दिन, क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस और टेबल टेनिस के मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। क्रिकेट के खेले गए तीन मैचों में तालुका फाइटर ने मंगल टाइटंस को, प्रिमार्क सुपर किंग ने तालुका फाइटर को, जबकि एल्फेन रॉयल्स ने वर्सेटाइल वाइकिंग्स को मात देकर मुकाबले अपने नाम किए। तीनों मैचों में खिलाड़ियों की बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी देखने को मिली।

बैडमिंटन में वर्सेटाइल वाइकिंग्स ने लैंटर्न लीजेंड्स को, जबकि प्राइमरी सुपरकिंग्स ने मंगल टाइटंस को हराया। वहीं लैंटर्न लीजेंड्स और एल्फेन रॉयल्स का मुकाबला बराबरी पर रहा। टेनिस प्रतियोगिता में सिंगल्स वर्ग में अंशुमान शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में युगांश देवरथ को 6-2 से हराकर खिताब जीता। इससे पहले अंशुमान शर्मा ने शालीन को 6-2 से हराया, जबकि युगांश देवरथ ने अभिनव चतुर्वेदी को 6-0 और केसरी नंदन शर्मा को 6-2 से मात दी थी।

सिंगल्स में युगांश वर्ग में देवरथ उपविजेता रहे। डबल्स वर्ग में रितेश शर्मा और हर्षित अग्रवाल की जोड़ी ने फाइनल में अंशुमान शर्मा और गौरव माथुर को 6-4 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। वहीं अंशुमान शर्मा और गौरव माथुर की जोड़ी रनर-अप रही। टेबल टेनिस टीम मुकाबलों में पूल-ए में तालुका टाइटंस ने अपने दोनों मुकाबले मंगल टाइटंस और प्रिमार्क सुपर किंग से 7 – 6 से जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि मंगल टाइटंस दूसरे स्थान पर रहा। पूल-बी में लैंटर्न लेजेंड्स ने वर्सटाइल वाइकिंग्स को 9-4 से और अल्फिन रॉयल्स को 7-6 से हराकर पूल-बी में पहला स्थान प्राप्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here