सौ से अधिक वारदातें करने वाला अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह गिरफ्तार

0
43
The cunning suspect who stole the idol from the ancient temple has been arrested.
The cunning suspect who stole the idol from the ancient temple has been arrested.

जयपुर। पुलिस आयुक्तालय की डीएसटी (दक्षिण) और मुहाना थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक शातिर अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है । पुलिस ने गिरोह के तीन मुख्य सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक मारुति ईको वैन और भारी मात्रा में वैनों के खुले हुए कलपुर्जे बरामद किए हैं । गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ देशभर में चोरी और नकबजनी के 100 से अधिक मामले दर्ज हैं । फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि जिले में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था । टीम ने मुहाना इलाके से 28 फरवरी को चोरी हुई ईको वैन के मामले में करीब 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी पुलिसिंग की मदद से गिरोह का मुख्य सदस्य भूपेन्द्र मीणा (23) निवासी हिण्डौन करौली,शाबीर उर्फ पपला (24) निवासी नूंह (मेवात),हरियाणा और मुजाहिदीन उर्फ मुज्जी (22) निवासी नूंह (मेवात) हरियाणा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की जांच में सामने आया कि यह गिरोह शहर के रिहायशी इलाकों से मारुति ईको वैन चोरी करता था और उन्हें काटकर उनके पार्ट्स अलग कर देता था । पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वैन के इंजन, बॉडी और अन्य पार्ट्स बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में कड़ी पूछताछ कर रही है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित किशोर शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त आदित्य कांकडे के सुपरविजन में थानाधिकारी गुरु भूपेन्द्र सिंह और डीएसटी प्रभारी विशम्भर दयाल की टीम ने इस गिरोह को दबोचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here