गैस सिलेंडर कीमत बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस का 12-13 मार्च को प्रदेशभर में प्रदर्शन

0
44
The miscreants came on a bike and entered the house and stole the gas cylinder in broad daylight
The miscreants came on a bike and entered the house and stole the gas cylinder in broad daylight

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपए की बढ़ोतरी और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित होने के विरोध में 12 और 13 मार्च को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

पार्टी के महासचिव एवं मीडिया चेयरपर्सन स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण देश में घरेलू गैस की आपूर्ति को लेकर संकट की स्थिति पैदा हो गई है। पहले से ही महंगाई से परेशान आम जनता पर घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपए की वृद्धि कर अतिरिक्त बोझ डाला गया है।

उन्होंने कहा कि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है, जिससे विवाह और अन्य सामाजिक समारोहों का आयोजन करना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने सभी जिला कांग्रेस कमेटियों को निर्देश दिए हैं कि 12 और 13 मार्च को जिला मुख्यालयों पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएं।

इन प्रदर्शनों के माध्यम से गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति अघोषित रूप से रोकने के मुद्दे पर विरोध दर्ज कराया जाएगा। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार प्रदर्शन के जरिए आम जनता से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here