सात दिन बाद भी महिला से मारपीट करने वाला पूर्व पार्षद फरार, एक आरोपी गिरफ्तार

0
26

जयपुर। श्याम नगर थाना इलाके में होली पर महिला से मारपीट करने वाला कांग्रेसी पूर्व पार्षद सात दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्तार से बाहर है। इस मामले में डीएसटी टीम ने श्याम नगर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपित से महिला से मारपीट करने वाले अन्य बदमाशों के बारे में गहनता से पूछताछ करने में जुटी है।

अधिकारी विश्वभर सिंह ने बताया की गत 4 मार्च को पार्क में बैठे महिला से अभद्रता करने के मामले श्याम नगर थाना पुलिस ने डीएसटी टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए बजरंग (35) निवासी पावटा जिला जयपुर ग्रामीण को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त कांग्रेसी पूर्व पार्षद रोहिताश व अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि गत 4 मार्च को 30 वर्षीय महिला के साथ पार्क में अपने भाई व परिजनों के साथ बैठी हुई थी।

तभी शराब के नशे में पूर्व पार्षद रोहिताश अपने तीन-चार साथियों के साथ पहुंचा और महिला से अभद्रता करना शुरु कर दिया। पीड़िता के भाई के विरोध करने पर आरोपियों ने महिला व उसके साथ के साथ मारपीट कर दी । इसी दौरान पार्क में भीड़ जमा हो गई। बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व पार्षद अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here