गलत दिशा से आ रहे ई-रिक्शा चालक को रोकना पड़ा भारी

0
48

जयपुर। संजय सर्किल थाना इलाके में एक ट्रैफिक को गलत दिशा से आ रहे ई-रिक्शा चालक को रोकना भारी पड़ गया। ई-रिक्शा को रोकते ही उसका चालक व रिक्शे में मौजूद एक महिला ने ट्रैफिक कॉन्स्टेबल के साथ हाथापाई शुरु कर दी और उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया । पीड़ित कॉन्स्टेबल ने दोनो के चुगंल से मुक्त होने के बाद थाने पहुंच घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर ई-रिक्शा चालक व महिला के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

एएसआई करण सिंह ने बताया कि थाना इलाके में स्थित चांदपोल बाहर साइड में बहरोड कोटपुतली निवासी रामवतार (36) की ड्यूटी लगी हुई थी। सुबह करीब 11:15 बजे एक ई-रिक्शा चांदपोल बाजार से रॉन्ग साइड से आया। जिसको रोक कर मोबाइल से चालान करना चाहा। इसी दौरान गुस्से में ई-रिक्शा चालक और एक महिला कॉन्स्टेबल के पास आए और उसका मोबाइल छीन कर सड़क पर फेंक दिया।

कॉन्स्टेबल रामवतार ने दोनो की हरकतों का विरोध किया तो ई-रिक्शा चालक व महिला ने ट्रैफिक कॉन्स्टेबल के साथ हाथापाई शुरु कर दी। भीड़ इकट्ठा होने के दौरान ई-रिक्शे में बैठकर ड्राइवर व महिला फरार हो गए। संजय सर्किल थाने में ई-रिक्शा ड्राइवर व महिला के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने ई-रिक्शा रजिट्रेशन के नंबर के आधार पर दोनो की तलाश शुरु कर दी है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here