सनातन वैदिक भारतीय नववर्ष पर होगा यज्ञ

0
30

जयपुर। सनातन वैदिक भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल 2083 के शुभारंभ एवं आर्य समाज स्थापना के 151वें वर्ष के अवसर पर 20 मार्च को गांधी पथ वैशाली नगर स्थित जानकी मैरिज गार्डन में यज्ञ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर 108 यज्ञ कुण्डों पर यजमान सुगंधित, पुष्टिकारक, रोगनाशक, साकल्य हवन सामग्री से आहुतियां देंगे, पूर्ण वैदिक रीति से आयोजित इस यज्ञमहोत्सव के ब्रह्मा वैदिक विद्वान् आचार्य उर्षबुध होंगे।

आयोजन के बहुरंगीय पोस्टर का विमोचन पोकरण विधायक स्वामी प्रतापपुरी महाराज ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सत्य सनातन भारतीय वैदिक नववर्ष 2083 का शुभारंभ देशवासियों के लिए सुख शांति एवं समृद्धि दायक हो, हम इस महान् संस्कृति के रक्षक एवं पोषक बने, प्राचीन काल से ही ऋषि महर्षियों द्वारा स्थापित यज्ञपरंपरा हमारी संस्कृति का मूल आधार है, संस्कृति के संरक्षण के लिए हमें ऐसे कार्यों से जुड़ना चाहिए।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र शास्त्री ने बताया कि महंत प्रतापपुरी, आईसी अग्रवाल ने यज्ञ महोत्सव पत्र विमोचन के साथ ही कार्यक्रम की तैयारियां प्रारंभ हो गई है। इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती सीकर, पतंजलि ग्रामोद्योग हरिद्वार के महामंत्री डॉक्टर यशदेव शास्त्री पतंजलि योग समिति के संरक्षक सदस्य महेंद्र यादव आदि उपस्थित रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here