जयपुर। एपेक्स हॉस्पिटल के चिकित्सको ने पांच साल से कोहनी के दर्द से जूझ रही धौलपुर निवासी एक महिला का जटिल टोटल एल्बो रिप्लेसमेंट कर उसे नया जीवन देने में सफलता हासिल की है। यह सर्जरी सीनियर ज्वाइंट रिप्लेसमेंट एवं स्पोर्ट्स इंजरी स्पेशलिस्ट डॉ. संदीप गर्ग के निर्देशन में की गई।
डॉ. गर्ग ने बताया कि पांच साल पहले महिला के फ्रैक्चर हुआ था, एवं लोकल स्तर पर पट्टी करवाने पर गलत हड्डी जुड़ने से कोहनी के जॉइंट खराब हो चुके थे, हालात इतने बिगड़ चुके थे कि कोहनी के मूवमेंट पूरी तरह समाप्त हो चुके थे। मरीज अपने इस हाथ से नियमित दिनचर्या के कार्य भी नहीं कर पा रही थी। डॉ. गर्ग ने बताया कि मरीज का कंप्लीट एल्बो जाम हो चुका था, इसके बाद एल्बो रिप्लेसमेंट सर्जरी प्लान की गई।
उन्होंने बताया कि सर्जरी के दौरान कोहनी की छोटी नसों के खराब होने, हाथ खराब होने एवं परमानेंट डिसेबिलिटी जैसी जटिलताएं हो सकती थी लेकिन अत्याधुनिक मशीनों एवं एक्सपर्ट टीम की मदद से बिना मसल्स कटिंग के सर्जरी पूरी तरह सफल रही एवं अब मरीज के कोहनी के मूवमेंट पूरी तरह वापिस आ चुके है एवं टांके निकाल दिये गए है।




















