जयपुर में 20 से 26 मार्च तक प्रदीप मिश्रा की शिव पुराण कथा

0
36

जयपुर। ।मानसरोवर स्थित वीटी रोड मेला ग्राउंड में 20 मार्च से 26 मार्च तक कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की श्री शिव पुराण कथा और श्री महामृत्युंजय महायज्ञ का आयोजन होगा। कार्यक्रम का आयोजन जयपुर परिवार सेवा ट्रस्ट कर रहा है। कथा से पहले रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें करीब 11 हजार महिलाओं के शामिल होने की तैयारी की गई है।

के.एल. सैनी स्टेडियम से वीटी रोड मेला ग्राउंड तक जाएगी यात्रा

आयोजन समिति के मुख्य व्यवस्थापक अखिलेश अत्री और मनोज पांडे ने बताया कि कलश यात्रा आज शाम 4 बजे के.एल. सैनी स्टेडियम से शुरू होकर मानसरोवर के वीटी रोड मेला ग्राउंड तक जाएगी। यात्रा के मार्ग में पूरे रास्ते बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जा रही है। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया जाएगा।

कलश यात्रा में बैंड-बाजे के साथ बग्घियां भी शामिल रहेंगी। इसके साथ हाथी, ऊंट और घोड़े भी लवाजमे में शामिल होंगे। यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं।

कथा को लेकर प्रदेश के साथ-साथ देश के कई राज्यों से श्रद्धालुओं के जयपुर पहुंचने की संभावना है। आयोजन स्थल पर बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं ताकि कथा सुनने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो।

4 लाख स्क्वायर फीट का बन रहा वाटरप्रूफ पांडाल

कार्यक्रम स्थल पर करीब 4 लाख स्क्वायर फीट में वाटरप्रूफ पांडाल तैयार किया जा रहा है, जिसमें लगभग 1 लाख श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था होगी। पांडाल और यज्ञशाला को तैयार करने में पिछले 12 दिन से करीब 400 कारीगर दिन-रात काम कर रहे हैं।

आयोजन स्थल पर चिकित्सा सुविधा के साथ पानी, बैठने और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं, ताकि कथा सुनने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here