खोले के हनुमान मंदिर में हुआ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

0
55

जयपुर। भावी पीढ़ी को धर्म और संस्कारों से जोडऩे के उद्देश्य से श्री हनुमान चालीसा प्रबंध समिति की ओर से मंगलवार सुबह जयपुर के प्रसिद्ध खोले के हनुमान मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने एक स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पाठ के बाद अर्थ सहित हनुमान चालीसा की पुस्कें भेंट की गईं। कार्यक्रम से पूर्व श्री भंदे बालाजी महाराज का विशेष सिंदूर समिति के अध्यक्ष गिरिधारी शर्मा को भेंट किया गया।

संत अमरनाथ महाराज ने बताया कि हनुमान चालीसा की इस पुस्तक में चौपाइयों का सचित्र और सरल भाषा में अर्थ दिया गया है, जिससे विशेष रूप से बच्चे न केवल पाठ कर सकें बल्कि उसके भाव को भी भली-भांति समझ सकें। प्रतिदिन सौ बार (108)हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करने का विशेष महत्व होता है। इस अवसर पर श्री नरवर आश्रम सेवा समिति के महामंत्री बीएम शर्मा, समाजसेवी सरदार राजन सिंह, पिंकी मुनीम, अशोक गजरावत, सुनील जैन सहित अन्य श्रद्धालु एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here