रिफ्रेम योर रिलेशनशिप विषय पर संवाद सत्र का आयोजन

0
43
Organization of a Dialogue Session on the Topic
Organization of a Dialogue Session on the Topic "Reframing Your Relationship"

जयपुर। अग्रोहा जयपुर की ओर से रिफ्रेम योर रिलेशनशिप विषय पर चर्चा सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें दंपत्तियों को अपने रिश्तों को नए नजरिये से समझने के तरीके बताए गए। कार्यक्रम की शुरुआत में अग्रोहा जयपुर के अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने कहा कि अग्रोहा जयपुर ऐसे आयोजनों के माध्यम से बिज़नेस नेटवर्किंग के साथ-साथ सामाजिक और पारिवारिक रिश्तों को भी मजबूत बनाने का काम कर रहा है। इस मौके पर वाइस प्रेसिडेंट तन्मय जिंदल और सेक्रेटरी सीए नितेश अग्रवाल ने सभी मेहमानों और सदस्यों का स्वागत किया।

मुख्य वक्ता के रूप में प्रसिद्ध लेखक,कोच और टेड्स स्पीकर डॉ. शंकर गोयनका ने अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, “रिश्तों में दिक्कतें प्यार की कमी से नहीं, बल्कि नजरिये के फर्क से आती हैं।” उन्होंने आसान उदाहरणों के जरिए समझाया कि अगर हम चीजों को देखने का तरीका बदल लें, तो रिश्ते अपने आप बेहतर होने लगते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि सही संवाद, छोटी-छोटी समझ और सकारात्मक सोच से पति-पत्नी के रिश्ते और मजबूत बन सकते हैं। कार्यक्रम में 90 से अधिक लोगों (सदस्यों और दंपत्तियों) ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे बेहद उपयोगी और प्रैक्टिकल बताया। अंत में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स अमित बावरी, मनीष जिंदल और रितेश डालमिया ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए डॉ. गोयनका का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here