सचिन झवर की चौथी पुस्तक “हर दिन शुभ दिन “ का हुआ विमोचन

0
44

जयपुर। एपेक्स हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. सचिन झवर ने मंगलवार को उनके द्वारा लिखी हुई पुस्तक “ हर दिन शुभ दिन“ का विमोचन समारोह के साथ किया। इस दौरान हॉस्पिटल के चेयरमैन डा. एसबी झवर के साथ ही मुख्य अतिथि के रूप में जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के चेयरमैन ओपी अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित हुए एवम पुस्तक विमोचन पर शुभकामनाएं दी।

झवर ने बताया कि हॉस्पिटल की आपाधापी, टीम के साथ संवाद, मरीजों की उम्मीदों और लीडरशिप के फैसलों के बीच हर पल से जो कुछ सीखने को मिला वही इस पुस्तक में लिखा है, ये पुस्तक हर प्रोफेशनल के लिए है। उन्होंने कहा कि स्क्रीन पर हम देखते हैं और किताब में हम जीते हैं। उन्होंने कहा कि गत पुस्तकों को मिले रिस्पॉन्स के बाद इस पुस्तक को और बेहतर लिखने की प्रेरणा मिली।

उन्होंने बताया कि पुस्तक से आने वाला समस्त रेवेन्यू मेडिकल सेक्टर में चैरिटी की जाएगी, इससे नर्सेज एंड पैरामेडिकल कांफ्रेंस में डोनेट किया जायेगा। चेयरमैन डा. एसबी झवर ने कहा कि किताब के कवर पेज से ही एपेक्स समूह की कहानी समझने को मिलती है, जो पारंपरिक तरीकों के साथ चलते हुए अब अपने अंदर आवश्यक आधुनिकता को समाहित कर रहा है। उन्होंने इस पुस्तक से संबंधित विभिन्न बातों को सांझा किया। पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान बधाई देने वालो का तांता लगा रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here