राम मंदिरों में गूंज रहा मंगल भवन अमंगल हारी

0
61

जयपुर। चैत्र के वासंतिक नवरात्र में एक ओर जहां दुर्गा मंदिरों में दुर्गा सप्तशती के पाठ हो रहे हैं वहीं राम-हनुमान मंदिरों में रामचरितमानस, वाल्मीकि रामायण की चौपाइयां गूंज रही हैं। स्टेशन रोड स्थित राम मंदिर, सोडाला के राम मंदिर, आदर्शनगर के श्रीराम मंदिर में मानस का नवाह्न पारायण हो रहा है। इसी कड़ी में श्री खोले के हनुमान मंदिर में शनिवार को चैत्र नवरात्रा के तीसरे दिन रामचरित मानस की विभिन्न चौपाइयों का पठन हुआ। नौ दिवसीय नवरात्रा के दौरान लक्ष्मण डूंगरी का खोल रामचरित मानस की चौपाईयों से गूंजायमान रहा।

श्री नरवर आश्रम सेवा समिति के अध्यक्ष गिरधारी लाल शर्मा ने बताया कि रामचरित मानस के सामूहिक पाठ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। उधर, श्री राधे रानी प्रभातफेरी मंडल के तत्वावधान में 31वें नवान्ह पारायण महोत्सव में शनिवार को चौपाइयों के पाठ हुए।

इस दौरान कार्यक्रम स्थल मधुर स्वर लहरियों से गुंजायमान होता रहा। आयोजन से जुड़े अजय कुमार शर्मा और महेश प्रधान ने बताया कि व्यासपीठ से रामस्वरूप नाटाणी ने श्रीरामचरित मानस की चौपाइयों के पाठ किए। पाठ 27 मार्च तक रोजाना शाम 6 बजे से होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here