सिविल लाइंस विधायक ने किया परशुराम क्रिकेट लीग का शुभारंभ

0
110

जयपुर। सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने रविवार को विप्र फाउंडेशन द्वारा जयपुरिया क्रिकेट ग्राउंड, मालवीय नगर में आयोजित ‘परशुराम क्रिकेट लीग’ में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विधायक शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन की पाठशाला और नेतृत्व की प्रयोगशाला है, जहां हर खिलाड़ी न केवल जीतना सीखता है, बल्कि जिम्मेदारी निभाना और टीम को साथ लेकर आगे बढ़ना भी सीखता है। मैदान में पसीना बहाने वाला युवा जीवन में हर चुनौती का सामना करने में सक्षम होता है। उन्होंने आयोजन के लिए विप्र फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों को साधुवाद देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन जोन 1 के जिलाध्यक्ष महेंद्र शर्मा, वरिष्ठ नेता गोविंद जौहरी, नवनीत पारीक, मधुसूदन शर्मा, उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, महामंत्री कमल शर्मा, देवेंद्र शर्मा, सिद्धार्थ जोशी, सिविल लाइंस अध्यक्ष हर्ष कौशिक, राहुल शर्मा, अंकुश शर्मा, पंकज शर्मा सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here