रामनवमी पर निकली शोभायात्रा में अर्थ सहित हनुमान चालीसा का वितरण

0
100

जयपुर। रामनवमी के पावन अवसर पर सूरजपोल मंडी से चांदपोल स्थित श्री रामचंद्र जी मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह और भक्ति भाव के साथ भाग लिया। पूरे मार्ग पर श्रद्धा और धार्मिक उल्लास का माहौल देखने को मिला।

इस शोभायात्रा के दौरान श्री हनुमान चालीसा प्रबंध समिति द्वारा श्रद्धालुओं के बीच अर्थ सहित हनुमान चालीसा की पुस्तकों का वितरण किया गया। यह पहल समिति के “हर घर में हो अर्थ सहित हनुमान चालीसा” अभियान के तहत की गई, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक इसका संदेश और भावार्थ पहुंच सके।

यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व संत अमरनाथ महाराज ने श्रद्धालुओं को श्री भन्दे बालाजी धाम से लाए गए विशेष सिन्दूर का तिलक लगाया, जिसे श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ ग्रहण किया।

शोभायात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर रुक-रुक कर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ भी किए गए। संत अमरनाथ महाराज के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने एक स्वर में पाठ कर भक्ति और एकता का परिचय दिया। जयकारों और भक्ति गीतों के साथ निकली इस शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here