नारी शक्ति वंदन अधिनियम से बदलेगी देश की दिशा: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी

0
62
The Nari Shakti Vandan Adhiniyam will change the direction of the nation.
The Nari Shakti Vandan Adhiniyam will change the direction of the nation.

जयपुर। जयपुर स्थित बिरला सभागार में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शिरकत की । इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज करवाई।

सम्मेलन के दौरान उपस्थित महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के माध्यम से लोकतंत्र में महिलाओं को समान अधिकार, सशक्त नेतृत्व और व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने की पहल का समर्थन किया।

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि यह सम्मेलन नारी सम्मान, स्वाभिमान और सशक्तिकरण के संकल्प को और अधिक मजबूत करने वाला है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का उत्साह और जागरूकता एक सशक्त, समृद्ध और समावेशी समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन स्वस्थ नारी और सशक्त परिवार पर आधारित है तथा देश को पंचायत से लेकर संसद तक महिला नेतृत्व के लिए तैयार किया जा रहा है। इसी दिशा में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” को लागू करने के लिए महिलाओं से समर्थन की अपील की गई, जिसके तहत 9667173333 पर मिस्ड कॉल कर महिलाएं अपनी भागीदारी दर्ज करा रही हैं।

कार्यक्रम में कलाकारो द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं के अधिकारों और इस अधिनियम के लाभों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। दूर-दराज क्षेत्रों से आई महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक सामाजिक बदलाव साबित होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की संख्या बढ़ने से शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। उन्होंने कहा, “अब बेटी बोझ नहीं, बल्कि देश का भविष्य बनेगी।”

इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री मंजू बाघमार, जयपुर सांसद मंजू शर्मा , महिला एवं बाल विकास विभाग की शासन सचिव पूनम, महिला जनप्रतिनिधी, विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व कर रही विभूतियां तथा देवी रूपी मातृशक्ति उपस्थित रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here