मिस डेजर्ट राजस्थान में वाइल्डकार्ड एंट्री: सपनों को पंख देने का आखिरी मौका!”

0
133
Miss Desert Makes Wildcard Entry in Rajasthan
Miss Desert Makes Wildcard Entry in Rajasthan

जयपुर। फैशन और ग्लैमर की दुनिया में कदम रखने का सपना देखने वाली युवतियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान के सबसे प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट “मिस डेजर्ट राजस्थान” के आयोजकों ने वाइल्डकार्ड एंट्री का ऐलान कर दिया है, जिससे अब तक किसी कारणवश हिस्सा नहीं ले पाईं लड़कियों को एक और सुनहरा मौका मिल गया है।

आयोजकों के अनुसार, यह पहल उन टैलेंटेड युवतियों के लिए की गई है जो फैशन इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाना चाहती हैं, लेकिन समय या अन्य कारणों से रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाईं। अब वे वाइल्डकार्ड एंट्री के जरिए सीधे इस बड़े मंच तक पहुंच सकती हैं।

जयपुर में आयोजित होने वाला यह भव्य पेजेंट हर साल राजस्थान की उभरती मॉडल्स को एक नया प्लेटफॉर्म देगा यहां से कई प्रतिभाएं आगे बढ़कर मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में अपना नाम कमाएंगी।

इस बार का आयोजन और भी खास होने वाला है, जहां प्रतिभागियों को ग्रूमिंग, पर्सनालिटी डेवलपमेंट और रैंप वॉक जैसी प्रोफेशनल ट्रेनिंग भी दी जाएगी।अगर आप भी फैशन की दुनिया में अपनी पहचान बनाना चाहती हैं, तो यह मौका आपके लिए किसी सपने से कम नहीं है।

वाइल्डकार्ड एंट्री के जरिए अब भी इस शानदार मंच का हिस्सा बना जा सकता है। अभी रजिस्टर करें और अपने सपनों को दें नई उड़ान मिस डेजर्ट राजस्थान – जहां बनते हैं स्टार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here