सीआईडी अपराध शाखा के 96 पुलिसकर्मियों को मिले सर्वोत्तम, अति उत्तम व उत्तम सेवा चिन्ह

0
69
96 Police Personnel of CID Crime Branch Receive Service Badges
96 Police Personnel of CID Crime Branch Receive Service Badges

जयपुर। राजस्थान पुलिस दिवस की श्रृंखला में शनिवार को जलमहल स्थित सीआईडी (सीबी) लाइन में आयोजित समारोह में सीआईडी अपराध शाखा के 96 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सर्वोत्तम सेवा, अति उत्तम सेवा एवं उत्तम सेवा चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (अपराध) बिपिन कुमार पाण्डेय ने उत्कृष्ट, सराहनीय एवं प्रशंसनीय सेवाएं देने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते हुए 30 कार्मिकों को सर्वोत्तम सेवा चिन्ह, 33 को अति उत्तम सेवा चिन्ह तथा 33 को उत्तम सेवा चिन्ह प्रदान किए।

समारोह को संबोधित करते हुए एडीजी पाण्डेय ने सम्मानित होने वाले सभी पुलिसकर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वर्दी पर चमकते ये सेवा चिन्ह न केवल एक पुलिसकर्मी की कार्यकुशलता को दर्शाते हैं, बल्कि अन्य साथियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि सभी पुलिसकर्मी भविष्य में भी इसी ऊर्जा के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें।

इस दौरान महानिरीक्षक पुलिस परम ज्योति ने भी सेवा चिन्ह प्राप्त करने वाले सभी पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके कार्यों को प्रेरणादायक बताया। समारोह में उपमहानिरीक्षक प्रहलाद कृष्णिया, पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण दास एवं प्यारेलाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सर्वोत्तम सेवा चिन्ह से सम्मानित पुलिसकर्मी

उप निरीक्षक मनोहर सिंह, सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, पूरणमल यादव, हेड कांस्टेबल चिरंजी लाल गुर्जर, दाताराम यादव, सत्यवीर यादव, शंभू सिंह राजावत, दुलीचंद, राधेश्याम सिंह, भीमराव लोचीब, राजेंद्र कुमार यादव, दिनेश कुमार, यज्ञ देव सोनी, श्यामलाल, कांस्टेबल गणेश राम, सांवरमल, महावीर प्रसाद मीणा, मनोज कुमार आर्य, राकेश कुमार शर्मा, मोहनलाल गुर्जर, यादराम, तेजपाल सिंह, कांस्टेबल चालक हेमंत कुमार, रतनलाल मीणा, केसरी सिंह, जगदीश प्रसाद सैनी, हाकम खान, सत्यवीर सिंह एवं रमेश चंद शर्मा।

अति उत्तम सेवा चिन्ह से सम्मानित पुलिसकर्मी

पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र यादव, उप निरीक्षक मोहम्मद यूसुफ खान, हेड कांस्टेबल जसाराम, अशोक कुमार, सुनीता कुमारी, आशा, ताराचंद मीणा, बनवारी लाल, हरिराम विश्नोई, शीशपाल राम सैनी, दिनेश सिंह तंवर, सुमन कुमारी, जागीराम, कांस्टेबल गिर्राज प्रसाद मीणा, लक्ष्मण सिंह, मुकेश कुमार, सतीश शर्मा, ज्योति बाला, सुभीता देवी, अशोक सिंह शेखावत, शकुंतला, सत्येंद्र कुमार शर्मा, समंदर सिंह, रामलखन, किशन सिंह, अमित कुमार, संजला देवी, पप्पू सिंह, अनिता कुमारी, बद्रीनारायण मीणा, गणपत लाल, कांस्टेबल चालक सरदार सिंह एवं हरसहाय यादव।

उत्तम सेवा चिन्ह से सम्मानित पुलिसकर्मी

सहायक उप निरीक्षक शंकर लाल, हेड कांस्टेबल महेंद्र कुमार, कांस्टेबल संजय शर्मा, सोनिया, सहीराम, लाखन सिंह जाटव, जगराम गुर्जर, अनीता यादव, सुरेंद्र कुमार ढाका, अमित कमल, अजीत कुमार जोशी, रतन सिंह राठौड़, सविता बसेठिया, देवेंद्र सिंह, पवन कुमार, अंकित, बनेश्ता, रवि, सुभाष चंद ताखर, हरिराम चौधरी, सुनीता वर्मा, मन्दरूप जाट, कालूराम जाट, भगवती लाल डांगी, कैलाश कुमारी, कर्मपाल सिंह, मुन्नीलाल, विमलेश मीणा, पवन कुमार, सुमन मीणा, कांस्टेबल चालक ताराचंद मीना, अशोक कुमार वर्मा एवं रामजी लाल मीणा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here