जयपुर। हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट में अपार संभावनाएं है, बेहतर क्राफ्ट के लिए ग्लोबल स्तर तक मंच उपलब्ध है, क्रिएटिव एवं टैलेंटेड स्टूडेंट्स एवं आर्टिजंस के पूरा सहयोग किया जाएगा। ये बात कही हैंडीक्राफ्ट एन्ड कार्पेट सेक्टर स्किल कॉउंसिल के चेयरमैन के.एल. रमेश ने, वे शनिवार को भारत सरकार के उपक्रम हैंडीक्राफ्ट एन्ड कार्पेट सेक्टर स्किल कॉउंसिल एवं पोद्दार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के संयुक्त तत्वाधान मे पोद्दार बिजनेस स्कूल में आयोजित “क्राफ्टशला” के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
क्राफ़्टशाला में राजस्थान के हस्तशिल्पियों को ईको फ्रेंडली प्रिंट व अन्य प्रिंट पर ट्रेनिंग दी जा रही है। अतिथियों ने क्राफ्टशला विजिट के दौरान आर्टिजंस एवं स्टूडेंट्स द्वारा तैयार किए गए लीफ यूटिलिटी प्रोडक्ट एवं इको फ्रेंडली वर्क की जमकर तारीफ की। आयोजन में विशेष अतिथि संकल्प इंटरनेशनल के निदेशक गिरीश अग्रवाल समेत अन्य वक्ताओं ने शिरकत की। आयोजन में उद्योग प्रतिनिधियों और प्रशिक्षुओं की सफलता की कहानियां भी बताई गई।
वक्ताओं ने उद्योग कौशल अंतर को पाटने और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षुता को बढ़ावा देने की बात कही। कॉलेज समूह के चेयरमैन डॉ. आनंद पोद्दार ने ऐसी पहल के लिए प्रोत्साहित किया जो शिक्षा को उद्योग की जरूरतों से जोड़ती है और कौशल-आधारित शिक्षा को बढ़ावा देती है। कॉलेज की वाइस चेयरपर्सन रूपल पोद्दार ने सभी अतिथियों एवं वक्ताओं का स्वागत किया। कार्यक्रम के समापन के साथ डिजाइन स्टूडेंट्स ने वक्त के साथ इंटरैक्टिव सेशन में भी हिस्सा लिया।



















