एसडीएम के नाम पर 15 हजार की रिश्वत लेते प्रयोगशाला सहायक गिरफ्तार

0
61
Laboratory Assistant Arrested for Accepting ₹15,000 Bribe in the Name of SDM
Laboratory Assistant Arrested for Accepting ₹15,000 Bribe in the Name of SDM

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की अलवर प्रथम चौकी ने कार्रवाई करते हुए दौसा जिले के बांदीकुई में एसडीएम के नाम पर रिश्वत लेते एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी आदित्य शर्मा, जो राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बसवा में प्रयोगशाला सहायक है और वर्तमान में एसडीएम कार्यालय बांदीकुई में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत था, को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया।

एसीबी पुलिस महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी हेल्पलाइन नंबर 1064 पर परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि परिवादी ने मानसी बनाम शिवलखन व अन्य प्रकरण में 15 अप्रैल 2026 को एसडीएम कोर्ट बांदीकुई में दावा प्रस्तुत किया था।

आरोप है कि उपखण्ड अधिकारी रामसिंह राजावत ने उक्त प्रकरण में स्टे आदेश देने की एवज में 30 हजार रुपए की रिश्वत अपने अधीन कार्यरत कर्मचारी आदित्य शर्मा के माध्यम से मांगना शुरू किया।

एसीबी द्वारा 17 अप्रैल 2026 को शिकायत का सत्यापन किया गया, जिसमें 15 हजार रुपए की रिश्वत मांग की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीबी टीम ने ट्रैप की योजना बनाकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

उप महानिरीक्षक पुलिस (चतुर्थ) भुवन भूषण के सुपरविजन में तथा एसीबी चौकी अलवर प्रथम के प्रभारी एवं उप अधीक्षक पुलिस शब्बीर खान के नेतृत्व में टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी आदित्य शर्मा को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अन्य लिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here