जुए के बड़े अड्डे पर छापेमारी में 25 आरोपित गिरफ्तार

0
50
25 Accused Arrested in Raid on Major Gambling Den
25 Accused Arrested in Raid on Major Gambling Den

जयपुर। राजधानी के चाकसू थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ-सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारकर 25 लोगों को गिरफ्तार किया है। संयुक्त कार्रवाई जयपुर दक्षिण की डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम (डीएसटी) और चाकसू थाना पुलिस ने की।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि चाकसू बायपास स्थित जैन सिटी के एक मकान में बड़े स्तर पर जुआ खेलने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर कोटखावदा रोड स्थित मकान नंबर 12 पर दबिश दी गई, जहां पहली मंजिल पर 20-25 लोग ताश के पत्तों पर दांव लगाते मिले।

7.33 लाख नकदी और लग्जरी गाड़ियां जब्त

पुलिस ने मौके से 7 लाख 33 हजार 800 रुपए नकद, 5 लग्जरी कारें तथा एक होंडा ड्रीम युगा मोटरसाइकिल जब्त की। इसके अलावा 30 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।

प्रदेश के कई जिलों से पहुंचे थे आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों में जयपुर के अलावा कोटा, करौली, भरतपुर, सवाई माधोपुर और मध्यप्रदेश के नीमच जिले के लोग शामिल हैं। इनमें मोहम्मद हुसैन, आरीफ खान, राजेंद्र कोठारी, धर्म सिंह मीना, श्रीमन गुर्जर, फैसल, पंकज जैन, द्वारका शर्मा, रितेश जैन सहित अन्य आरोपी शामिल हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

इस कार्रवाई को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित कुमार शर्मा के निर्देशन और एसीपी चाकसू भवानी सिंह के सुपरविजन में अंजाम दिया गया। टीम का नेतृत्व चाकसू थानाधिकारी मनोहर लाल और डीएसटी प्रभारी विश्वम्भर दयाल ने किया। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क और जुआ-सट्टे के अन्य ठिकानों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here