गोवा। बीएमडब्ल्यू मोटरराड इंडिया ने आज भारत में बीएमडब्ल्यू एफ 450 जीएस का लॉन्च किया। बीएमडब्ल्यू एफ 450 जीएस का विकास जर्मनी में बीएमडब्ल्यू मोटरराड द्वारा किया गया है और इसे भारत में स्थानीय रूप से निर्मित किया जाएगा।
इस अवसर पर बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के प्रेज़ीडेन्ट एवं सीईओ हरदीप सिंह ब्रार ने कहा, ‘‘ बीएमडब्ल्यू एफ 450 जीएस को नई पीढ़ी के एडवेंचर राइडरों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो जीएस लेगेसी का नया अध्याय शुरू करने जा रही है। भारत की विभिन्न सड़कों और राइडिंग की विभिन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लाई गई यह पेशकश प्रतिष्ठित जीएस डिज़ाइन, सुलभ परफोर्मेन्स एवं आधुनिक राइडर टेक्नोलोजी का शानदार संयोजन है।
यह राइडर को आत्मविश्वास से भरपूर राइड का अनुभव प्रदान करती है, फिर चाहे वह शहर की सड़कों पर, राजमार्गों पर या खुले स्थानों पर राइड का आनंद उठा रहे हैं। हमारा उद्देश्य अधिक से अधिक राइडरों को रोमाचंक राइड का लुत्फ़ उठाने के लिए आमंत्रित करना है, हम भारत के उभरती मोटरसाइकल संस्कृति में सक्रिय भूमिका निभाना चाहते हैं।

भारत में बीएमडब्ल्यू मोटरराड के विकास की ढेरों संभावनाएं दिखाई देती हैं और एफ 450 जीएस के माध्यम से हम इस यात्रा को गति प्रदान करने, राइडरों की महत्वाकांक्षाओं पर खरा उतरने और हर राइडर के लिए इस दुनिया को प्लेग्राउंड बनाने हेतु प्रतिबद्ध हैं।’’
नई बीएमडब्ल्यू 450 जीएस का डिज़ाइन इसे मजबूती के साथ-साथ एडवंचर भी देता है, जिसे सोच-समझ कर कॉम्पैक्ट प्रपोर्शन्स में बनाया गया है। फ्रंट लुक पर ध्यान दें तो सबसे पहले जीएस के डिज़ाइन में ‘एक्स’ के आकार की फुल एलईडी हैडलाईट अपनी ओर खींच लेती है। इसकी खास ’फ़्लाईलाइन’ फ्रंट बीक से शुरू होकर टैंक और सीट से होती हुई पीछे के स्लिम रियर तक जाती है।
यह बाइक स्टैंडर्ड टू-पीस सीट के साथ आती है। इसकी बॉडी और नीचे की ओर मौजूद 14-लीटर का टैंक इस तरह से डिज़ाइन किया गया है राइडिंग के दौरान पूरा सहारा देता है और घुटनों के लिए भी अच्छा फिट देता है। फिर चाहे आप बैठ कर आराम से राईड कर रहे हैं या स्टैंडिंग पोजीशन में ऑफ रोडिंग।
बेस और एक्सक्लुज़िव वेरिएन्ट्स कॉस्मिक ब्लैक कलर स्कीम में उपलब्ध हैं जबकि जीएस ट्रॉफी वेरिएन्ट रेसिंग ब्लू मैटेलिक में रैड एवं व्हाईट एक्सेन्ट्स के साथ उपलब्ध है।

बीएमडब्ल्यू एफ 450 जीएस नए विकसित किए गए टू-सिलिंडर इनलाईन इंजन से पावर्ड है, जो राइडिंग के आनंद को कई गुना बढ़ा देता है। मार्केट में अनूठी यह मोटरसाइकल में 135 डिग्री पर एक ऑफ़सेट क्रैंकशाफ़्ट है, जो हर राइड को बेहद स्मूथ और रोमांचक बनाता है, इसमें वाइब्रेशन लगभग न के बराबर होता है।
बीएमडब्ल्यू एफ 450 जीएस सुविधा, दक्षता और राइडर के लिए हर ज़रूरी जानकारी के साथ आधुनिक डिजिटल अनुभव प्रदान करता है। अपने वर्ग में सबसे बेहतरीन और 6.5-इंच का बड़ा टीएफटी डिस्प्ले यह सुनिश्चित करता है कि कम रोशनी में भी इसे आसानी से पढ़ा जा सके।



















