बालिका शिक्षा को बढ़ावा: सौ कमरों वाले बालिका छात्रावास का हुआ शिलान्यास

0
65
Promoting Girls' Education: Foundation Stone Laid for 100-Room Girls' Hostel
Promoting Girls' Education: Foundation Stone Laid for 100-Room Girls' Hostel

जयपुर। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में रविवार को डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी ने झालाना डूंगरी स्थित परिसर में माता रमाबाई अम्बेडकर बालिका छात्रावास का शिलान्यास किया। प्रस्तावित चार मंजिला छात्रावास में 100 कमरे बनाए जाएंगे, जिसमें आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

समारोह की शुरुआत भूमि पूजन व शिलान्यास पट्ट के अनावरण से हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस हनुमान प्रसाद, विधायक कालीचरण सर्राफ व राम चोरड़िया मौजूद रहे। विधायक सर्राफ ने बालिका शिक्षा को समाज की जिम्मेदारी बताते हुए विधायक कोष से 10 लाख रुपए देने की घोषणा की।

सोसायटी अध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने बताया कि यह परियोजना समाज के सहयोग से साकार हो रही है और इससे बालिकाओं को सुरक्षित आवास व बेहतर शिक्षा का अवसर मिलेगा। इस दौरान सोसायटी की नई वेबसाइट का भी लोकार्पण किया गया।

परियोजना में 70 से अधिक भामाशाहों ने योगदान दिया, जिन्हें समारोह में सम्मानित किया गया। छात्रावास में सुसज्जित कमरे, वेटिंग एरिया, रसोईघर व डाइनिंग हॉल सहित अन्य सुविधाएं होंगी।

कार्यक्रम में पीसी हाड़िया, रामेश्वर प्रसाद बैरवा, डॉ. चेतराम रायपुरिया, दयानंद सक्करवाल, केएल बैरवा, बीएल बैरवा, सुरेंद्र कुमार बेरी, सुनील नारनौलिया सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। संचालन विनोद वर्मा रलावता ने किया, जबकि युवा नेता रवि मेघवाल, पूजा वर्मा व अजय डागर सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने भागीदारी निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here