रामरतन ने 87 वीं रैंक हासिल कर आरपीए एवं पुलिस का किया नाम रोशन

0
72

जयपुर। आरएएस में रामरतन बटेसर पुत्र हेड कांस्टेबल गणेशाराम, जयपुर ने हाल ही अपनी मेहनत, लगन और कठिन परिश्रम के बल पर आरएएस परीक्षा उत्तीर्ण कर 87 वीं रैंक हासिल कर आरपीए परिसर एवं पुलिस परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। जानकारी के अनुसार रामरतन पहले भी कठिन मेहनत से पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर पद पर चयनित हुए थे।

इसके बाद भी लगातार मेहनत जारी रखी और राजस्थान की सबसे बड़ी परीक्षा पास कर यह उपलब्धि हासिल की है। इस पर पुलिस परिवार व साथियों ने कहा कि हम सभी इससे गौरवानित हुए है। पुलिस सदस्य द्वारा RAS परीक्षा उत्तीर्ण करना हम सभी के लिए सम्मान और प्रेरणा का विषय है।

इस अवसर पर राम रतन बटेसर का आरपीए में मित्र मंडली में पवन खीचड़, राजेश चौधरी, सेवा संकुल समिति कोषाध्यक्ष कविता खीचड़, फूल चंद चौधरी, शैलेन्द्र फोजदार,बजरंग काजला, उर्मिला, महिपाल जाखड़, विजय पाल, श्रवण खीचड़ ने माला पहनाकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here