आराध्य देव गोविंद धाम में सजी फूल बंगला झांकी

0
56
A 'Phool Bangla' tableau has been set up at Govind Dham.
A 'Phool Bangla' tableau has been set up at Govind Dham.

जयपुर। जयपुर के आराध्य देव गोविंद धाम में राधा गोविंद देव जी की फुल बंगला झांकी सजाई। ठाकुर जी का नाना प्रकार के पुष्पों से श्रृंगार किया। महंत अंजन कुमार गोस्वामी ने ठाकुर जी की विशेष पूजा अर्चना कर आरती की बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आराध्य की विशेष फूल बंगला झांकी के दर्शन कर पूजा अर्चना की।

ठाकुर जी को विशेष मुकुट धारण कराकर नाना प्रकार के अलंकार पोशाक धारण कर सजाया। भीषण गर्मी के चलते ठाकुर जी के समक्ष शीतलता प्रदान करने के लिए फव्वारा चलाकर ठाकुर जी को शीतलता प्रदान की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here