भगवान परशुराम जन्मोत्सव पखवाड़ा: निकली भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा

0
50
Lord Parashurama Birth Anniversary Fortnight
Lord Parashurama Birth Anniversary Fortnight

जयपुर। भगवान परशुराम जन्मोत्सव पखवाड़े के अंतर्गत सर्व ब्राह्मण समाज निर्माण नगर समिति की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ राधा गोविन्द मंदिर पार्क से हुआ। जहां भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना एवं आरती के साथ शोभायात्रा शुरुआत की गई।

समिति अध्यक्ष कवि शर्मा ने बताया कि सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं सुरेश मिश्रा, समिति संरक्षक नटवर लाल शर्मा, हरिप्रसाद शर्मा, सत्यनारायण कांकर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राज ब्राह्मण महासभा, शिव कुमार भारद्वाज महामंत्री राज ब्राह्मण महासभा जयपुर महानगर, पवन शर्मा (नटराज) निवर्तमान चेयरमैन नगर निगम जयपुर सहित कई संत महात्मा, जनप्रतिनिधि और समाज के प्रबुद्धजन सम्मिलित रहे। शोभायात्रा राधागोविन्द मंदिर से प्रारम्भ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई रोज़ गार्डन पार्क, रानीसती नगर पर संपन्न हुई।

समापन पर क्षेत्रीय निवर्तमान निगम पार्षद राजू अग्रवाल ने भगवान परशुराम जी की आरती एवं शोभायात्रा का स्वागत किया। ललित शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा में महिलाए एक ही गणवेश में झंडे लेकर चल रही थी। बैंडबाजे और लवाजमे के साथ निकली शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here