मारपीट कर युवक का अपहरण

0
72
Impostor Baba kidnapped minor girl
Impostor Baba kidnapped minor girl

जयपुर। मालपुरा गेट थाना इलाके में मारपीट कर युवक के अपहरण करने का मामला सामने आया है । पुलिस ने पीड़ित की शिकायत व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

एसआई रामकिशोर ने बताया कि चाकसू स्थित टुटोली गांव निवासी अशोक मीणा ने गुरुवार को मामला दर्ज कराया है कि रात करीब 10 बजे वह अपने दोस्त विनोद के साथ इंडिया गेट चौराहे पर किसी काम से आया था। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार उनके पास आकर रुकी। कार में सवार तीन-चार लड़कों नीचे उतरे और उसके साथ मारपीट करते हुए उसे जबरन कार में डाल लिया। कार में बैठने के बाद बदमाशों ने उसके साथ जमकर मारपीट की और कार को इधर-उधर घुमाते रहें।

एक घंटे तक मारपीट करने के बाद कार सवार बदमाश उसे चलती कार से नीचे फेंक कर फरार हो गए। आरोपियों के चुगंल से मुक्त होने के बाद पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार सवार बदमाशों की तलाश शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here