स्कूल जाते समय नाबालिंग बच्चियों से छेड़छाड

0
47
chhedchad
chhedchad

जयपुर। पुलिस कमिश्नरेट के थाना इलाके में स्कूल जाती नाबालिंग बच्चियों के साथ छेड़छाड कर उन्हे मोबाइल फोन पर अश्लील वीड़ियों दिखाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। वहीं पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन की जांच करने में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि एक मंदिर के सिक्योरिटी गार्ड ने शुक्रवार सुबह पैदल जा रहीं स्कूल की नाबालिंग बच्चियों को रोककर उनके साथ अश्लील हरकते की और मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियों दिखाए।

बच्चियों ने आरोपी गार्ड की हरकते देख विरोध किया और शोर मचा दिया। इस पर आरोपी गार्ड मौके से फरार हो गया। बच्चियों ने घर पहुंच कर मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी।

मामले की जानकारी मिलने के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपी गार्ड के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए कुछ ही देर में आरोपी गार्ड को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी गार्ड के मोबाइल फोन की जांच करने में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here