बीएसएनएल की भूमिगत केबल से तांबा चोरी करने वाले आठ आरोपित गिरफ्तार

0
44
Eight Accused Arrested for Stealing Copper from BSNL's Underground Cables
Eight Accused Arrested for Stealing Copper from BSNL's Underground Cables

जयपुर। शहर में बीएसएनएल की भूमिगत केबल से तांबा चोरी करने वाले संगठित गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस थाना जवाहर नगर ने गिरोह के सरगना नूर आलम उर्फ गुड्डू समेत कुल आठ आरोपितो को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पाइपलाइन खोदने के औजार, फावड़े, कुदाल, रस्सियां, हथौड़े, चोरी किया गया कॉपर वायर और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि शहर में पिछले कुछ समय से भूमिगत केबल चोरी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस पर अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर (अपराध) अजय सिंह के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजिता शर्मा के मार्गदर्शन में विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजिता शर्मा ने बताया कि बीएसएनएल के अधिकारी योगेन्द्र कुमार झरवाल ने जवाहर नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जवाहर नगर क्षेत्र में सेक्टर-7 में मकान संख्या 16 से 19 के सामने अज्ञात व्यक्तियों द्वारा भूमिगत केबल खोदकर चोरी की गई, जिससे दूरसंचार सेवाएं बाधित हुईं। इस पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच में सामने आया कि गिरोह का सरगना नूर आलम उर्फ गुड्डू पहले पाइपलाइन और भूमिगत केबल बिछाने का काम करता था, जिससे उसे केबल की पूरी जानकारी थी। वह रात के समय चिन्हित स्थानों पर साथियों के साथ जमीन खोदकर केबल निकालता और उसे जलाकर तांबा निकालकर बेच देता था।

गिरोह के सदस्य मशीन चलाने में दक्ष लोगों और मजदूरों को जोड़कर संगठित तरीके से वारदात करते थे। चोरी का माल स्थानीय कबाड़ी व्यापारियों को बेचा जाता था। तांबे की बढ़ती कीमत के चलते यह गिरोह सक्रिय हुआ था।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नूर आलम उर्फ गुड्डू (सरगना), आरिफ इस्लाम उर्फ राजा, राहुल इस्लाम, प्रशांत मंडल, अनवर हुसैन, साहिल हुसैन, माजिद हुसैन और शाहरुख शामिल को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से पाइपलाइन खोदने के औजार, फावड़े, कुदाल, रस्सियां, हथौड़े, चोरी किया गया कॉपर वायर और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

आरोपितो से पूछताछ की जा रही है, जिससे शहर और आसपास की अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना है। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह रात के समय वारदात करता था और लोगों के पूछने पर केबल हटाकर फाइबर लाइन डालने का बहाना बनाता था, ताकि किसी को शक न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here