जयपुर। सर्व ब्राह्मण महासभा की नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन एवं नियुक्ति प्रक्रिया के तहत जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में संगठन ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का वितरण किया। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश मिश्रा तथा प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने आलोक शर्मा को सर्व ब्राह्मण महासभा (राजस्थान) का प्रदेश सचिव नियुक्त किया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
आलोक शर्मा समाज सेवा के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेते रहे हैं। उनकी सक्रियता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।
पदभार ग्रहण करते हुए आलोक शर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे मैं पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ निभाऊंगा।
मेरा उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाना और समाज सेवा के कार्यों को नई दिशा देना है।” उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज सेवा के कार्यों को और गति देने का भी संकल्प जताया।



















