गोविंद धाम में सजी फूल बंगला झांकी: कालिया दमन लीला के भाव से श्रद्धालु हुए भावविभोर

0
31
A 'Phool Bangla' tableau has been set up at Govind Dham.
A 'Phool Bangla' tableau has been set up at Govind Dham.

जयपुर। ठिकाना मंदिर श्री गोविंद देवजी के अंतर्गत श्री गोविंद धाम में रविवार को ज्येष्ठ कृष्ण दूज के अवसर पर ग्वाल झांकी में आकर्षक फूल बंगला झांकी सजाई गई। इस अवसर पर ठाकुर श्रीजी के कालिया दमन लीला के भाव से श्रद्धालुओं को अद्भुत दर्शन हुए।

यह झांकी श्रीमन्माध्व गौडेश्वराचार्य महंत अंजन कुमार गोस्वामी महाराज के सानिध्य में सजाई गई। ज्येष्ठ मास की गर्मी को देखते हुए ठाकुर श्रीजी को शीतल सुख प्रदान करने के उद्देश्य से विशेष प्राकृतिक परिवेश में श्रृंगार किया गया।

परंपरा के अनुसार यह सेवा श्रील रूप गोस्वामी जी द्वारा प्रारंभ की गई थी, जिसे आज भी भक्तगण श्रद्धा और भाव के साथ निभा रहे हैं। फूल बंगला सेवा में ठाकुर श्रीजी के वस्त्र और आभूषणों को फूलों की कलियों से सुसज्जित कर आकर्षक रूप दिया गया।

इसके साथ ही ठाकुर जी को ठंडी तासीर वाले व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। झांकी के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर भक्ति भाव से सहभागिता निभाई। मंदिर में सजी इस मनमोहक झांकी ने भक्तों को आध्यात्मिक आनंद से सराबोर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here